भभुआ, अगस्त 24 -- कैमूर पुलिस ने अखलासपुर और लोहदन गांव के आरोपितों को पकड़ा दोनों आरोपितों के खिलाफ चांद और भभुआ थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी (पेज तीन) भभुआ/चांद, हि.टी.। अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो वायरल करने के आरोप में कैमूर पुलिस ने दो आरोपितों को विभिन्न थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में भभुआ थाना क्षेत्र के मरिचांव निवासी बलदाऊ सिंह के पुत्र राजन पटेल उर्फ मनमोहन पटेल तथा चांद थाना क्षेत्र के लोहदन निवासी नंदलाल पासवान के पुत्र पुतुल पासवान शामिल हैं। राजन फिलहाल अखलासपुर के वार्ड 11 में रह रहा है। इसपर फोटो और पुतुल पर वीडियो वायरल करने का आरोप है।

गिरफ्तारी का कारण एसपी शिखर चौधरी के अनुसार, 23 अगस्त को भभुआ पुलिस को इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल करने की सूचना मिली। इस सूचना का सत्यापन कर...