हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार
कटिहार, जून 12 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि सोशल मीडिया पर हथियार के साथ रील बनाने का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक कट्टा एवं एक कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी कुरसेला बस्ती के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि हथियार के साथ रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो की जांच के दौरान आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- देसी पिस्तौल के साथ रिल्स बनाकर वायरल करने वाला युवक हथियार के साथ गिरफ्तार पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.