मधुबनी, फरवरी 19 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। जिले में सक्रिय उत्तर प्रदेश के चोर गिरोह के तीन अपराधियों को आर्म्स व कारतूस के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुरुवार को गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि बेनीपट्टी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शिवशरण साह को मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिला के रहने वाले रूप सिंह, भोला कुमार एवं गोकरन को गिरफ्तार किया गया है। अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा, 4 कारतूस, लोहे का छेनी, हथौड़ा,पेचकस,रड एवं अन्य संदिग्ध सामान बरामद हुई है। एसपी ने बताया कि दो दिन पूर्व बसैठ में लोगों ने तीनों को पकड़कर उसके साथ मारपीट भी किया था। एसपी ने बताया गिरोह के सदस्य अधिकांशतः ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाता था। घर एवं अन्य दुकानों को भी निशाना बनाता था। दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.