भागलपुर, फरवरी 26 -- कोसी पार ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के गड़ैया चौक के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। ढोलबज्जा थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में विशेष वाहन चेकिंग चल रही थी। उसी समय एक युवक ढोलबज्जा बाजार की ओर से आ रहा था। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने का प्रयास करने लगा। जिसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम ज्ञानालाल यादव (34) पिता रामजन्म यादव घर विष्णुपुर थाना मधुबन जिला मोतिहारी बताया। जब उसकी तलाशी ली गई तो कमर से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.