हथियार के साथ युवक का वीडियो हो रहा है वायरल
जहानाबाद, जून 15 -- एसपी ने कहा वायरल वीडियो की हो रही जांच घोसी, निज संवाददाता। घोसी मोदनगंज प्रखंड के इलाके में हथियार के साथ एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें युवक चारपाई पर सोये अवस्था में पिस्टल को कॉक करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हिंदुस्तान इस वायरल वीडियो की वास्तविकता का पुष्टि नहीं करता है। यह वीडियो मोदनगंज प्रखंड के किसी गांव का बताया जा रहा है। इस मामले में जहानाबाद एसपी अपराजित लोहान से बात करने पर उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी उन्हें प्राप्त हुई है और उनके द्वारा इस मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है। यह भी पढ़ें- अवैध पिस्टल के साथ युवक का वीडियो वायरल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.