मुजफ्फरपुर, मार्च 5 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। गरहां थाने की सीमा पर बुधवार को पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को पकड़ा है, जबकि एक युवक भाग गया। तलाशी के दौरान पकड़े गए दोनों युवकों के पास से हथियार बरामद हुआ है। अपर थानेदार राजेश कुमार सिंह ने बताया कि भूताने-भुसाही मार्ग पर पुलिस जांच कर रही थी। बिना नंबर प्लेट की एक तेज रफ्तार बाइक पर तीन युवक आते दिखे। तीनों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान तीनों भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर करणपुर दक्षिणी पंचायत निवासी गोलू कुमार और अभिमन्यु कुमार को पकड़ लिया, जबकि करणपुर उत्तरी निवासी सूरज कुमार फरार हो गया। इधर, थानेदार यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों से थाना पर रखकर पूछताछ की जा रही है। फरार युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...