मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- सकरा/समस्तीपुर। सकरा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में मंगलवार की रात समस्तीपुर और सकरा पुलिस ने छापेमारी कर बुलेट सवार तीन बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में सकरा थाना क्षेत्र के मांडई खुर्द निवासी मो. अशफाक के पुत्र मो. शफाक उर्फ आकिब, सुजावलपुर के मछही निवासी संजीव कुमार के पुत्र कृष राज व समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के पचरुखी निवासी संजय ठाकुर के पुत्र अभिषेक कुमार शामिल हैं। कल्याणपुर थाना प्रभारी दीपक कुमार झा ने बताया कि मंगलवार की शाम जटमलपुर में पुलिस गश्त लगा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि हथियार के साथ बाइक से तीन युवक पूसा की ओर जा रहे हैं। इसके बाद दारोगा गुड्डू कुमार, धर्मेंद्र कुमार एवं सुबोध कुमार ने दलबल के साथ लदौरा चौक के समीप वाहन जांच शुरू की। इसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.