दरभंगा, अप्रैल 18 -- शिव कुमार खर्गा,बिरौल। थाना क्षेत्र के पोखराम गांव में शुक्रवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलिया निवासी 25 वर्षीय रणधीर आचार्य के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा और 7.62 एमएम की दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि सूचना मिली थी कि पोखराम गांव में दो संदिग्ध युवक घूम रहे हैं। सूचना की सत्यापन के लिए त्वरित कार्रवाई करते हुए गठित टीम सूचक के बताएं ठिकाने का घेराबंदी कर तलाशी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को देखते ही युवक बगीचे की ओर भागने लगा, जिसे जवानों ने खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसकी कमर से पिस्तौल बरामद हुई। पूछताछ में युवक हथियार से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं दिखा सका। पु...