अररिया, मार्च 27 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती बसमतिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बसमतिया बाजार में बुधवार की शाम सामान खरीद रहे बबुआन निवासी मो अरशद अंसारी को अचानक हथियारबंद तीन अपराधियों ने घेर कर कट्टा निकालकर हत्या का प्रयास किया। हल्ला करने के बाद आस-पड़ोस के दुकानदार पहुंचे इसके बाद स्थानीय बसमतिया थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर बसमतिया पुलिस ने पहुंचकर तीन अपराधियों को एक कट्टा एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर थाना लाया। गिरफ्तार आरोपी नेपाल के सुनसरी जिला अंतर्गत भोकराहा गांव पालिका वार्ड संख्या दो निवासी नूर आलम, सुनसरी तीतिर बौना निवासी मो जमशेद व भोकराहा वार्ड संख्या दो निवासी खुर्शीद अंसारी शामिल है। घटना के बाद पीड़ित बबुआन पंचायत के वार्ड संख्या दो निवासी अरशद अंसारी पिता स्व जैनुल अंसारी ने बसमतिया था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.