भागलपुर, फरवरी 13 -- वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार की सुबह शिवनारायणपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली की घोघा थाना क्षेत्र के तीन बदमाश मोटरसाइकिल से हब्बीपुर गांव में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर शिवनारायणपुर थाना पुलिस ने हब्बीपुर गांव में त्वरित छापेमारी कर तीनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में घोघा थाना क्षेत्र के आदर्शनगर फुलकिया निवासी पीयूष कुमार (पिता-अनिल मंडल) के पास से एक लोडेड कट्टा, एक गोली तथा दो मोबाइल फोन बरामद हुए। वहीं मुकेश कुमार (पिता-कामदेव यादव) के पास से एक लोडेड कट्टा, एक गोली और एक मोबाइल फोन मिला। तीसरे आरोपी घोघा शाहपुर निवासी सौरभ कुमार (पिता-सुधीर मंडल) के पास से एक मोटरसाइकिल एवं तीन मो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.