मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। पानापुर करियात थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर तीन बदमाशों को कट्टा, कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। एसडीपीओ सुचित्रा कुमारी ने बताया कि रामप्रवेश सहनी, शत्रुघ्न सहनी व मोतीपुर निवासी बालेंद्र राम को गिरफ्तार किया गया। तीनों एलपीजी गैस गोदाम से चोरी मामले के आरोपित हैं। बदमाशों के पास से दो कट्टा, नौ कारतूस, दो बाइक, कटर समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं। तीनों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। तीनों कांटी, पानापुर करियात, अहियापुर, जैतपुर व करजा क्षेत्र में मोबाइल टावर से केबल चोरी, लूट समेत अन्य मामलों का वांछित है। पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.