हथियार के साथ गोरदह पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार
सहरसा, मई 24 -- सलखुआ, संवाद सूत्र। चिरैया थाना पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए गोरदह पैक्स अध्यक्ष रॉबिन यादव को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा और 12 पीस जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार अलानी पंचायत अंतर्गत करहारा गांव के बहियार में रॉबिन यादव मक्का कटाई के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान गुप्त सूचना मिलने पर चिरैया थाना पुलिस ने मौके पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से हथियार और कारतूस बरामद होने पर उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष इंद्रजीत तांती ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उसके अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.