पाकुड़, मार्च 5 -- पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर साहिबगंज जिले के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के एक कुख्यात अपराधी तालु मुर्मू उर्फ खलासी को एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर मदन कुमार शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पकड़ा गया अपराधी पूर्व में भी कई संगीन मामलों में शामिल रहा है। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बरमसिया मोड़ से कोयला रोड की तरफ एक संदिग्ध व्यक्ति देखा गया है। वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, पुलिस की गाड़ी देखकर एक व्यक्ति भागने लगा। सशस्त्र बल के सहयोग से उसे बरमसिया स्थित जंगल के पास ही दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.