सीवान, मार्च 10 -- बड़हरिया। थाना क्षेत्र के कोइरीगवा गांव में विशेष समकालीन अभियान के तहत थाना अध्यक्ष छोटन कुमार के दिशा निर्देश में छापेमारी करने गई पुलिस टीम को देखकर भागने के क्रम में शक के आधार पर पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने जब युवक की जब तलाशी ली गई तो उससे पास से एक देसी पिस्टल और दो को बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक कोइरीगांवा निवासी आनन्द कुमार के पुत्र सौरभ कुमार गिरि बताया गया है। रविवार को विशेष समकालीन अभियान के तहत थाना अध्यक्ष छोटन कुमार, एसआई संतोष कुमार, एसआई मेघनाथ चौधरी, एसआई अनू प्रिया, सोनू रफी ने दल बल के साथ कोइरीगावा गांव में छापेमारी करने गई हुई थी तभी युवक पुलिस को देखकर एक युवक भागने लगा था। संदेह के आधार पर पुलिस ने पकड़कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास एक देसी पिस्टल और दो गोली को बरामद किया गया है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.