रांची, अप्रैल 1 -- रांची। डेली मार्केट थाना की पुलिस ने हथियार के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी मो इमरान मनवारी हिंदपीढ़ी नदी ग्राउंड का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने केएफ सैवन लिखा हुआ देसी पिस्टल, मैगजीन और दो गोली बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि एसएसपी को मेन रोड कैलाश बाबू स्ट्रीट के पास एक युवक के हथियार लेकर आपराधिक घटना को अंजाम देने की गुप्त सूचना मिली। जिसके बाद कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में डेलीमार्केट थानेदार शिव कुमार पासवान ने पुलिस बल के साथ मंगलवार को छापेमारी की। इस दौरान पुलिस की टीम को देखकर आरोपी स्कूटी लेकर भागने लगा। जिसे पुलिस की टीम ने खदेड़कर पकड़ लिया। पकड़े गये अपराधी ने पूछताछ में हथियार उपलब्ध कराने वाले के नाम का भी खुलासा किया है। ...