हथियार के बल पर लूट करने वाले तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार
गुड़गांव, जून 1 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-31 की टीम ने हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले पांच-पांच हजार रुपये के तीन इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों को फाजिलपुर स्थित सीडी इंटरनेशनल स्कूल के पास से पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आकिब खान उर्फ सानू निवासी इटावा, यूपी, हरी नागर उर्फ पवन निवासी जालौन, यूपी और संजय अनुरागी उर्फ संजू निवासी छतरपुर, एमपी के रूप में हुई है। ये तीनों वर्तमान में गुरुग्राम के अलग-अलग इलाकों में किराए पर रह रहे थे। पुलिस ने इन्हें अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। फिनटेक कंपनी की पदाधिकारी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 29 अप्रैल को उनके कलेक्शन मैनेजर से सेक्टर-47 स्थित पार्क हॉस्पिटल के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर करीब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.