भागलपुर, मई 11 -- लक्ष्मीपुर से अमरेंद्र सिंह की रिपोर्ट लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के खिलार पंचायत स्थित पवना गांव के पवना सीएसपी से हथियार के बल पर अपराधियों ने लगभग डेढ़ लाख रूपये लुट कर फरार हो गए। अपराधी तीन की संख्या में थे, जो बिना नंबर की बाईक से सीएसपी पहुंचे। अपराधियों ने लुट की घटना का अंजाम लगभग सोमवार दिन के एक बजे उस समय दिया जब सीएसपी के कर्मी खाना खाने चले गए। सीएसपी में सिर्फ संचालक श्याम सुंदर साह थे। घटना के बाद अपराधी फिर उसी बाईक से दिग्घी बाजार के तरफ भाग गए। घटना सीएसपी में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया। जिसके आधार पर पुलिस हर संभव ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल व्याप्त है। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष आलोक कुमार लक्ष्मीपुर ने घटना की पुष्टि किया। साथ ही कहा कि लुट की इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.