हथियार के बल पर दो लोगों से मोबाइल और रुपये छीने
सीवान, सितम्बर 4 -- भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के सडीहा रेलवे ढाला के समीप बुधवार की देर शाम बाइक सवार चार युवकों द्वारा हथियार का भय दिखाकर दो लोगों से मोबाइल और नगदी छीनने का मामला सामने आया है। घटना के बाद अपराधी अपाची बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। पीड़ित सडीहा गांव निवासी श्रीभगवान यादव ने घटना को लेकर भगवानपुर हाट थाने में आवेदन दिया है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
घटना का विवरण दुकानदार श्रीभगवान यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वह बुधवार की देर शाम मोरा बाजार स्थित अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान सडीहा रेलवे ढाला के पास पहुंचने पर एक अपाची बाइक पर सवार चार युवक उसके पास पहुंचे। बताया गया है कि युवकों ने बाइक रोककर पिस्टल का भय दिखाया और उसके साथ मौजूद मो. मलिक को भी अपने कब्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.