मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के बहिलवारा खोरमपुर मलंग चौक स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के सीएसपी से शनिवार को बदमाशों ने हथियार के बल पर 29,300 रुपये नकद और मोबाइल लूट लिया। बुलेट सवार तीन बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। घटना अजीजपुर नाका से महज करीब 200 मीटर की दूरी पर हुई है। वारदात के बाद भाग रहे तीनों बदमाशों को पुलिस ने 12 किलोमीटर दूर पीछा कर पकड़ लिया। तीनों बदमाश सरैया इलाके के बताए जाते हैं। हालांकि, बदमाशों के पकड़े जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना पर अजीजपुर नाका पुलिस के साथ सरैया पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशिक्षु आईपीएस सह थानेदार प्रसन्ना कुमार एमवी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। मामले को लेकर सीएसपी संचालक धीरेंद्र कुमार सिंह ने सरैया थ...