सहरसा, फरवरी 18 -- सौरबाजार, संवाद सूत्र। बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 बराही गांव निवासी शिवनाथ यादव ने थाना में आवेदन देकर एक लाख रुपये नगद लूटने एवं मारपीट का आरोप लगाया है। आवेदन में कहा गया कि 14 फरवरी को बाजार जाते समय गांव के ही कुछ लोगों ने हथियार दिखाकर रोक लिया, मारपीट की और रुपये लूट लिए। बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अमित रंजन ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है, मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...