मुजफ्फरपुर, जुलाई 29 -- ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के नया टोला स्थित एक मकान में बुधवार दोपहर पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी की। मकान के एक कमरे में हथियार छिपाकर रखे जाने की जानकारी पुलिस को मिली थी। छापेमारी के दौरान कमरे से हथियार तो नहीं मिला, लेकिन पुलिस ने वहां से 50 पुड़िया गांजा, पांच पुड़िया स्मैक और एक कारतूस बरामद किया। ​पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित फरार हो गया।​मकान मालिक से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि यह कमरा वैशाली जिले के एक युवक ने करीब सात महीने पहले किराए पर लिया था। थानेदार चंद्र भूषण कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि नया टोला के एक मकान में एक युवक ने अवैध हथियार रखा हुआ है। यह भी पढ़ें- साइबर शातिर की तलाश में शहर पहुंची देहरादून पुलिस सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ट...