हथियार का भय दिखा कर चार लाख के जेवरात लूटे
सहरसा, मई 26 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के टीओपी टू अंतर्गत कहरा कुटी मुरही मिल समीप मंगलवार की अहले सुबह हुई लूट की घटना ने शहर में पुलिस गश्ती व अपराध नियंत्रण की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाइक सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने ई-रिक्शा रोककर नगदी, सोने के जेवरात और मोबाइल फोन लूट लिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश दोनों देखा जा रहा है। पीड़ित बनगांव निवासी सूरज कुमार ने बताया कि वह सुबह करीब पौने चार बजे अपनी बहन, बहनोई और भांजे को कोसी एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ाने स्टेशन जा रहे थे। ई-रिक्शा जैसे ही मुरही मिल के पास पहुंचा, बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने रास्ता रोक दिया। यह भी पढ़ें- हथियार का भय दिखा कर चार लाख के जेवरात लूटे अपराधियों ने हथियार दिखाकर पहले मारपीट की, फिर लगभग चार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.