मधेपुरा, फरवरी 23 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कोल्हायपट्टी- रघुनाथपुर रोड स्थित पासवान टोला से पश्चिम शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक सवार को घेर कर लूटपाट की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर बाइक सवार ने थाना में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। कुमारखंड थाना क्षेत्र के रानीपट्टी वार्ड आठ निवासी जिक्कू कुमार और मुरलीगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड 15 निवासी किशोर कुणाल दोनों एक बाइक पर सवार थे। हथियारबंद तीन बदमाश लूटपाट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। थाना में संयुक्त आवेदन देकर लूट की घटना की शिकायत दर्ज कराई गयी है। आवेदन में बताया गया है कि दोनों लोग शनिवार की रात प्रतापनगर रजनी से भोज खाकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कोल्हायपट्टी चौक से रघुनाथपुर जाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.