बेगुसराय, जून 24 -- खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। बदमाश छौड़ाही के स्वर्ण व्यवसायी से मंगलवार की देर शाम करीब आठ बजे उसका बैग लूटकर फरार हो गये। घटना के संबंध में खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के तारा बरियारपुर गांव निवासी मोहम्मद शमीम के पुत्र जसीम ने बताया कि छौड़ाही बाजार स्थित कपड़ा व स्वर्ण व्यवसायी नुरूल्लाहपुर निवासी सोनू कुमार का स्टाफ है। छौड़ाही बाजार स्थित सना ज्वेलर्स का कर्मी रोसड़ा निवासी अरमान एक ही बाइक से छौड़ाही बाजार स्थित अपने प्रतिष्ठान को बंद कर वापस घर लौट रहा था।

घटना का विवरण दौलतपुर छौड़ाही मुख्य पथ पर शोभा नारायण पब्लिक स्कूल के निकट दो बाइक पर सवार चार अपराधी चलकी चौक से ही पीछा कर रहा था। उसमें से एक ने अपनी बाइक से बाइक में ठोकर मारकर गिरा दिया। बदमाश ने पिस्टल निकालकर गोली मारने की धमकी देते हुए अमरान के हाथ से थैला छीन ल...