हथियार-कारतूस तस्करी के रैकेट का खुलासा
सीतामढ़ी, अप्रैल 13 -- मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विवि के पीजी हॉस्टल से अपराधियों को हथियार व कारतूस तस्करी का बड़ा नेटवर्क चल रहा था। पुलिस ने रविवार को इसका खुलासा किया है। पुलिस ने पिस्टल में इस्तेमाल होने वाला 7.65 बोर का 200 कारतूस जब्त किया है। पुलिस ने मामले में हॉस्टल संख्या-3 तीन के कमरा नंबर 54 व 55 में अवैध ढंग से रह रहे सीवान के तरवारा थाना के माधोपुर वार्ड संख्या चार निवासी अभिषेक तिवारी उर्फ भोला तिवारी और उसके साथी सीतामढ़ी के सुप्पी थाना के नरहा कंसारा गांव निवासी अनमोल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। दोनों की निशानदेही पर हॉस्टल की तलाशी लेने पर पिस्टल का हॉलिस्टर और मैग्जिन बरामद हुआ। पुलिस को आशंका है कि हथियार तस्करी के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने की भी तैयारी थी। हाल ही में विवि के कुलपति आवास पर बमबाजी की वारदात हुई थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.