मुजफ्फरपुर, मई 15 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। गरहां थाने के पटियासा में तीन मुहानी के पास गुरुवार रात करीब 8.15 बजे वाहन जांच के दौरान पुलिस ने हथियार के साथ युवक को दबोच लिया। उसके पास से कट्टा, दो गोली, मोबाइल, 18 ग्राम स्मैक और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है। गिरफ्तार युवक मीनापुर का मुस्तफागंज बाजार निवासी अमरदीप कुमार (22) है। गरहां थानेदार सेन्टू कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि बाइक सवार युवक हथियार और स्मैक लेकर कहीं जा रहा है, जिसके बाद टीम का गठन कर तीन मुहानी के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान बाइक सवार शातिर पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। गरहां थानेदार के बयान पर अमरदीप के खिलाफ थाना में केस दर्ज किया गया है। छापेमारी टीम में थानेदार के अलावा पुअनि विमलेश कुमार, निक्की कुमार, बलिराम ...