भागलपुर, मार्च 14 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता थाना क्षेत्र के अब्जूगंज गांव के समीप थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो पिस्टल, एक कारतूस के साथ एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं दो विधि-विरुद्ध बालक को संरक्षण में लिया है। ये जानकारी है सुल्तानगंज थाना में प्रेस वार्ता आयोजित कर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु आईपीएस एएसपी सयाम रजा ने दी।उन्होंने बताया कि गुरुवार को अब्जूगंज के आस-पास हथियार के साथ बदमाशों के घूमने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक, नगर भागलपुर एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी विधि-व्यवस्था और सुल्तानगंज थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने छापामारी कर अब्जूगंज निवासी सुरेश तांती के पुत्र महादेव कुमार को एक देसी पिस्टल, एक कारतूस के साथ अगुवानी निर्माणधीन रोड के पास गिरफ्तार किया। वहीं दो विधि-विरूद्ध बालक...