पीलीभीत, जून 3 -- बीसलपुर। गांव बसारा में हथियारों से लैस होकर एक ग्रामीण के घर में दबंग घुस गए और परिजनों के साथ मारपीट करते हुये जान से मारने की धमकी दी। जिससे परिवार के लोग दहशत में हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बसारा निवासी शिवनंदन का गांव के ही मुकेश कुमार से पुरानी रंजिश चल रही है। उसका पुत्र मोटर साइकिल से घर के पास गली से गुजर रहा था। तभी मुकेश कुमार व मनोज कुमार ने उसे पकड़ लिया और उस पर हमला कर दिया। जान बचाकर जब वह घर में घुस गया। तभी हथियारों से लैस होकर दबंग घर में घुस आए और शिवनंदन व उसके पुत्र के साथ मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकेश कुमार, मनोज कुमार, गिरीश चंद्र, सुधीर चंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...