कानपुर, मार्च 25 -- कानपुर। गांधी शांति प्रतिष्ठान ने फूलबाग स्थित गणेश उद्यान में गणेश शंकर विद्यार्थी जी की 95वीं पुण्यतिथि मनाई। वक्ताओं ने कहा कि वह निडर पत्रकार और सांप्रदायिक सद्भाव के प्रतीक थे। जगदंबा भाई की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में छोटे भाई नरोना, सुरेश गुप्ता, केके अवस्थी, नरेश अग्रवाल, मोना सर, मदन भाटिया, अनिल सोनकर, आरपी कनौजिया, संजीव श्रीवास्तव, शंकर सिंह, विशाल यादव आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...