हथियारों के साथ वीडियो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार
इटावा औरैया, मार्च 26 -- दो दिन पहले सोशल मीडिया पर अवैध असलहों के साथ वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को नगला पंछी मोड़ पुलिया के पास से नगला पंछी निवासी सुरजेश यादव को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर खुद को माफिया बताकर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा था। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसके पास अवैध असलहे कहां से आए। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के भड़काऊ वीडियो से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.