हथियारों के साथ दो लोग ऊधमसिंह नगर से गिरफ्तार
देहरादून, जून 13 -- देहरादून। उत्तराखण्ड एसटीएफ ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों के मामले में ऊधमसिंहनगर के सितारगंज-रुद्रपुर क्षेत्र से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और 31 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। एसटीएफ के अनुसार, बाहरी राज्यों से स्थानांतरित शस्त्र लाइसेंसों की जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर काशीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में अब तक नौ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और 14 अवैध हथियार व 341 कारतूस बरामद किए जा चुके हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करनजीत सिंह पुत्र नाजर सिंह, निवासी ग्राम भुड़िया कॉलोनी, थाना बहेड़ी, विक्रमजीत सिंह तूर पुत्र अजयपाल सिंह निवासी नियर मंडी सितारगंज ऊधमसिंहनगर के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.