मेरठ, मई 23 -- मुंडाली थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हथियारों की खरीद-फरोख्त करते सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने काफी संख्या में हथियार, जिंदा कारतूस, नकदी और दो चोरी की बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी देवेन्द्र कुमार मिश्र के अनुसार शनिवार को मुखबिर की सूचना पर चेकिंग और गश्त के दौरान थाना क्षेत्र के गांव मुंडाली के जंगल से सदाकत निवासी गांव जिसौरा, निखिल उर्फ साहिल, निशांत निवासीगण गांव शाफियाबाद लौटी, अभिषेक उर्फ गुड्डू निवासी गांव मतनौरा थाना बाबूगढ़, पीयूष निवासी अटौला, निशांत उर्फ कप्तान निवासी श्यामपुर हापुड़, अनमोल त्यागी निवासी खरखौदा को गिरफ्तार किया गया है। सभी बदमाश पेशेवर अपराधी हैं, जो अवैध हथियारों की तस्करी व उनकी खरीद-फरोख्त करते ...