फरीदाबाद, अप्रैल 24 -- पलवल, अजित कुमार। हथीन थाना अंतर्गत खारिया कॉलोनी में बीती रात हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर दंपती को बंधक बना लिया। बदमाशों ने घर से नकदी और जेवरात लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हथीन थाना प्रभारी नरेश कुमार के अनुसार, खारिया कॉलोनी निवासी सन्नी ने बताया कि 22-23 अप्रैल की रात करीब दो बजे 8-10 अज्ञात बदमाश लाठी-डंडों और हथियारों के साथ जबरन उनके घर में घुस आए। उस समय घर पर सिर्फ दंपती मौजूद थे, क्योंकि परिवार के अन्य सदस्य बरेली (यूपी) में एक धार्मिक स्थल पर गए हुए थे। घर में घुसे बदमाशों ने दंपती को बंधक बना लिया और घर में रखे करीब 8 हजार रुपए नकद, सोने का मंगलसूत्र, कानों के टॉप्स और चांदी की पाजेब लूटकर ले गए। जाते समय आरोपियों ने किसी को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.