मुजफ्फरपुर, मई 28 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। महमदपुर चकिया स्थित एसएच-86 पर एक निजी स्कूल के समीप बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने ट्रक पर लोड करीब 500 से 600 कार्टन रिफाइंड तेल लूट लिए। सूचना पर पहुंची सरैया पुलिस ने जैतपुर थाना क्षेत्र से ट्रक बरामद कर थाने पर ले आई। पश्चिम बंगाल के कोलकाता जिला अंतर्गत जोड़ाबागान थाने के मानिक बोस घाट स्टेट निवासी ट्रक चालक श्यामबाबू राय ने बताया कि पश्चिम बंगाल के हल्दिया से 1782 कार्टन रिफाइंड तेल लेकर मोतिहारी जा रहा था। बुधवार की रात करीब दो बजे महमदपुर चकिया के समीप चार हथियारबंद बदमाशों ने ट्रक रोकवा कर मोबाइल छीन लिया और नीचे उतारकर ट्रक को कुछ दूर आगे ले जाकर 500 से 600 कार्टन रिफाइंड तेल उतार लिया और ट्रक छोड़कर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- ट्रक का तिरपाल काटकर सिगरेट के चार गत्ते चोरी, रि...