गोपालगंज, दिसम्बर 21 -- महम्मदपुर। एक संवाददाता महम्मदपुर थाना क्षेत्र के करस घाट गांव में शनिवार की देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। रात करीब 11:30 बजे हुई इस घटना में बदमाशों ने पिस्टल के बल पर गृहस्वामी से डेढ़ लाख रुपए नकद तथा करीब तीन लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के गहने लूट लिए। पूरी घटना महज 10 से 11 मिनट के भीतर अंजाम दी गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित विकास कुमार ने बताया कि शनिवार रात अचानक दरवाजा पीटकर किसे ने खुलवाया। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला तीन हथियारबंद बदमाश घर में घुस आए और पिस्टल के बल पर उन्हें पलंग पर बैठा दिया। बदमाशों ने शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। तीनों अपराधियों के चेहरे कपड़े से ढंके हुए थे, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी। एक बदमाश ने उनकी पत्नी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.