लखनऊ, जनवरी 20 -- लखनऊ। पारा थानाक्षेत्र के पश्चिम विहार कॉलोनी में रविवार देर रात हथियाबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर चोरी का प्रयास किया। घटना के समय परिवार के लोग सो रहे थे। बदमाश कमरे में रखी अलमारी को तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। तभी कुछ सामान गिरने से आवाज होने पर बदमाश भाग गए। आवाज से घर वालों की आंख खुल गई। उन्होंने कमरे में सामान बिखरा देखा तो जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पश्चिम विहार कॉलोनी, ततौरा, मोहन रोड निवासी अभिषेक पांडेय परिवार संग रहते हैं। पीड़ित अभिषेक ने बताया कि रविवार रात पूरा परिवार सो रहा था। रात करीब दो बजे अचानक तेज आवाज हुई तो उनकी आंख खुल गई। वह फौरन दूसरे में गए, वहां देखा कि सारा सामान फैला हुआ था। पीड़ित ने घर में चोरी होने के की आशंका पर पुलिस को घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.