भागलपुर, जनवरी 29 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। हबीबपुर थाना पुलिस ने गुप्ता सूचना पर मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले मौलानाचक निवासी मो. इरफान उर्फ बुद्धि को एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल, पांच कारतूस, 8.210 ग्राम गांजा और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ गिरफ्तार किया। एसपी सिटी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर जिले में शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ को लेकर छापेमारी की जा रही है। इस क्रम में पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक अपराधी हथियार और गांजा इकट्ठा कर रखा है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मोजाहिदपुर थाना में पूर्व से भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.