हथियापुर क्रॉसिंग के पास रेल ट्रैक पर लेटा कारपेंटर, मौत
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 25 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में हथियापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार सुबह ट्रैक पर लेटकर एक कारपेंटर ने जान दे दी। हादसा रेलवे क्रॉसिंग के गेट नंबर 158/बी के पास पोल संख्या 142/17/18 के समीप हुआ। कासगंज-फर्रुखाबाद एक्सप्रेस से कटकर कारपेंटर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने का प्रयास किया। बाद में मृतक की पहचान निर्दोष निवासी रसीदपुर, थाना मऊदरवाजा के रूप में हुई। गुरुवार करीब 11:5 बजे हथियापुर क्रॉसिंग के पास ट्रेन के आने के दौरान एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ था। ट्रेन के गुजरते समय वह उसकी चपेट में आ गया। आसपास मौजूद लोगों ने हादसा देखा तो मौके पर भीड़ जुट गई। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे और पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.