लखनऊ, अगस्त 26 -- लखनऊ, संवाददाता। महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित नांदणी जैन मठ की हथिनी माधुरी को जामनगर गुजरात स्थित वनतारा भेजे जाने के विरोध में मंगलवार को विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ ने कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज गांधी प्रतिमा पर धरना -प्रदर्शन किया। श्रीसंघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुदीप जैन के नेतृत्व में धरना दे रहे लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देकर हथिनी माधुरी को नांदणी मठ को वापस किए जाने की मांग की। हाथों में जैन धर्म की ध्वजा और तख्तियां लिए लोगो ने हाथिनी माधुरी का मास्क पहन कर हथिनी को वापस दो के नारे बुलंद किए। राष्ट्रीय महामंत्री सुदीप जैन ने आरोप लगाया कि रिलायंस के अनंत अंबानी की नजर नांदणी मठ में पिछले 35 सालों से रह रही हथिनी माधुरी पर पड़ गयी। उन्होंने उसको हासिल करने का प्रयास किया। बात नहीं बनी फिर पेटा संस्था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.