चंदौली, अप्रैल 26 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया वन रेंज के मुजफ्फरपुर गांव स्थित हथिनी पहाड़ी रविवार की दोपहर अचानक आग की लपटों में घिर गई। विद्युत शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। पहाड़ी पर उठती ऊंची लपटों और धुएं के गुबार ने पूरे इलाके को दहला दिया, जिससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बन गया।ग्रामीणों के अनुसार राजदरी वाटर पार्क के पीछे सड़क किनारे लगे ट्रांसफॉर्मर से निकली चिंगारी ने पास की सूखी झाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद आग तेजी से पहाड़ी पर फैले सूखे पत्तों और वनस्पतियों में फैलती चली गई। यह भी पढ़ें- जंगली आग में सैकड़ो पेड़-पौधे औषधीय वनस्पति व जीव-जंतु हुए खाक सूचना मिलते ही वन विभाग और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन दुर्गम पहाड़ी और ...