हथिनीकुंड से यमुना में फिर छोड़ा पानी
शामली, अगस्त 12 -- पहाड़ों पर हुई बारिश का असर मैदानी क्षेत्र में भी दिखाई देने लगा है। हथिनीकुंड बैराज से बुधवार सुबह यमुना में 20,251 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद नदी के जलस्तर में फिर बढ़ोतरी की आशंका बन गई है। इससे यमुना खादर क्षेत्र में खेती करने वाले किसानों की चिंता बढ़ गई है। बुधवार को पहाड़ी इलाकों में करीब 53 एमएम वर्षा दर्ज की गई। बारिश के कारण हथिनीकुंड बैराज पर पानी का दबाव बढ़ा, जिसके बाद सुबह आठ बजे यमुना नदी में 20,251 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे एक दिन पहले मंगलवार को 9,368 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया था। यह भी पढ़ें- चमोली में बादल फटने से कानपुर में बाढ़ का खतरा, उफनाई गंगा ने बढ़ाई टेंशन मंगलवार को यमुना का बहाव 228.99 मीटर दर्ज किया गया था, जबकि बुधवार को मामूली कमी के साथ यह 228.92 मीटर रहा। यमुना का चेतावनी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.