हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़ा गया 27 हजार 162 क्यूसेक पानी
शामली, अगस्त 6 -- कैराना। पहाड़ी व मैदानी इलाकों बारिश के चलते बुधवार सुबह हथिनीकुंड बैराज से यमुना में 27162 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसी के चलते गुरुवार को यमुना का जलस्तर बढ़ने की संभावना बताई जा रही है। मंगलवार सुबह हथिनीकुंड बैराज से यमुना में 7500 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया था। जबकि जलस्तर 228.75 मीटर दर्ज किया गया था। लेकिन, पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में वर्षा के चलते बुधवार प्रात: आठ बजे हथिनीकुंड बैराज से यमुना में 27162 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया, जिसके गुरुवार प्रात: तक क्षेत्र में पहुंचने पर जलस्तर बढ़ने की संभावना हैं। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता आशु कुमार ने बताया कि गुरुवार को जलस्तर में वृद्धि की संभावना हैं, लेकिन खतरे की बात नहीं है। यह भी पढ़ें- Orai News: दो दिन की बरसात के बाद भी यमुना का जलस्तर सामान्य से कम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.