सहारनपुर, अप्रैल 24 -- सहारनपुर। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के हथिनीकुंड बैराज नहर में नहाते समय मामा-भांजा नदी में उतर गए, जिसमें मामा डूब गए जबकि भांजा सकुशल बाहर निकल आया। घटना गुरुवार शाम की है। करीब 20 घंटे बाद भी युवक का कोई पता नहीं चल सका है। थाना बेहट क्षेत्र के गांव धौलरा निवासी पारस पुत्र प्रदीप कुमार अपने मामू लोकेश पुत्र ब्रह्मपाल के साथ बाइक से हथिनीकुंड बैराज घूमने आया था। बताया जा रहा है कि दोनों नहर में नहाने लगे, इसी दौरान पैर फिसलने से लोकेश गहरे पानी में चला गया और डूब गया, जबकि पारस किसी तरह बाहर निकल आया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। देर रात तक स्थानीय स्तर पर सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। रात में अंधेरा और नहर में पानी का तेज बहाव बचाव कार्य में बड़ी बाधा बना। शुक्रवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.