प्रयागराज, अप्रैल 7 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के हथिगहां गांव में मोहम्मदपुर मोड़ के पास रविवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में संघर्ष और दो वाहनों के फूंकने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के बाद तनाव की स्थिति को देखते हुए मंगलवार को भी पुलिस फोर्स तैनात रही। वहीं, दो घायलों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।हथिगहां गांव में कालीचरण गुप्ता और जबर सिंह यादव के बीच पुरानी जमीन विवाद में रविवार की रात मोहम्मदपुर मोड़ के पास दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी डंडे लेकर टूट पड़े थे। वहीं गोली चलने से सनसनी फैल गई थी। मारपीट के बीच एक ट्रैक्टर व बाइक को भी आग के हवाले कर दिया गया था। मारपीट में घायल कंचन सिंह यादव की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के कालीचरण...