प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 19 -- कानपुर हंडिया हाईवे के फ्लाईओवर के पास रविवार शाम केमिकल लदा टैंकर पलट गया। हालांकि करीब से गुजरी नाली में गिरने लगा तो लोग परेशान हो उठे। पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए फायरब्रिगेड को भी बुला लिया। बिहार के वैशाली किशनुपर पानापुर निवासी विमल सिंह टैंकर चलाता है। वह गुजरात से केमिकल लेकर कोलकाता जा रहा था। देरशाम जहानाबाद फ्लाईओवर के पास हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उसमें लोड केमिकल गिरने लगा। सूचना मिलते ही एसओ सत्येंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड के साथ हाईवे कर्मचारियों को भी मौके पर बुला लिया। केमिकल गिरने लगा तो लोग परेशान हो उठे। टैंकर के चारों ओर घेरा बना लिया गया। उसे हाइड्रा की मदद से उसे उठाया गया। टैंकर पलटने से चालक को मामूली चोटें आईं। देर रात तक मौके पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.