औरंगाबाद, मार्च 5 -- अंबा थाना क्षेत्र के हथबोर गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें जमकर मारपीट और रोड़ेबाजी हुई तथा कई लोग घायल हो गए। घायलों में ललिता देवी, चंद्रमुखी देवी, अरविंद पासवान, रामविलास पासवान, कुंदन पासवान, सिकंदर पासवान, जितेंद्र पासवान, धर्मेंद्र पासवान, गौतम पासवान और नरेश पासवान शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है, जबकि दूसरे पक्ष के कुछ लोगों को भी चोटें आई हैं जिनका इलाज निजी क्लीनिक में कराया गया। सूचना मिलते ही अंबा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में एक पक्ष के पुरुषोत्तम पासवान ने आरोप लगाया कि वह घर के पास खड़ा था, तभी दूसरे पक्ष के कुछ लोग कथित रूप से शराब के नशे में पहुंचकर गाली-गलौज करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.