सहारनपुर, मई 8 -- मिर्जापुर संवाददाता। बेहट थाना क्षेत्र के गांव दयालपुर निवासी 40 वर्षीय दिनेश धीमान पुत्र रमेश चंद द्वारा हथनीकुंड बैराज के जलाशय में छलांग लगाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही हथनीकुंड बैराज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू कराया। गुरुवार देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। बताया जा रहा है कि जलाशय के किनारे एक मोबाइल फोन पड़ा मिला, जिसका स्विच ऑफ था। पुलिस ने मोबाइल ऑन कर अंतिम कॉल पर संपर्क किया, जिस पर युवक की बहन ने बताया कि यह मोबाइल उसके भाई दिनेश धीमान का है। इसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को पूरी जानकारी दी। परिजनों के अनुसार दिनेश लंबे समय से अवसाद से परेशान था और हरियाणा के यमुनानगर स्थित एक चिकित्सक के यहां उसका उपचार चल रहा था। बुधवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.