हथगाम में संदिग्ध हालात में महिला की मौत, मारपीट का आरोप
फतेहपुर, मई 10 -- हथगाम। कामापुर मजरे लखीमपुर गांव में शनिवार रात 26 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने गांव के एक युवक पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस जहर खाने समेत सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दीपक मौर्या पुणे में मजदूरी करता है। गांव स्थित घर में उसकी 26 वर्षीय पत्नी जायत्री देवी अपनी दो बेटियों पांच वर्षीय पलक और दो वर्षीय दिव्या तथा सास के साथ रहती थी। शुक्रवार रात अचानक जायत्री की तबीयत बिगड़ गई। बुजुर्ग सास ने इसकी सूचना अन्य परिजनों को दी। यह भी पढ़ें- ससुराल आए दामाद की संदिग्ध हालातों में मौत परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.