फतेहपुर, अप्रैल 15 -- फतेहपुर। हथगाम कस्बे में स्वास्थ्य विभाग की नाक के नीचे फल-फूल रहे अवैध अस्पतालों के खिलाफ प्रशासन ने अब कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। एक नवजात बच्ची की संदिग्ध मौत के बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सीज कर दिया है। लापरवाही ने ली मासूम की जानबता दें कि सोमवार को कस्बे के एक परिवार की नवजात बच्ची की जन्म के कुछ ही देर बाद मौत हो गई। परिजनों का आरोप था कि प्रसव के दौरान अस्पताल स्टाफ ने लापरवाही बरती, जिससे बच्ची की जान चली गई। अस्पताल में परिजनों के हंगामे और लिखित शिकायत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया।मेडिकल स्टोर की आड़ में खेलडीएम के निर्देश पर एसीएमओ डॉ.पी.के. सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि अस्पताल एक मेडिकल स्टोर की आड़ में चलाया जा रहा था। इस अस्पताल...