फतेहपुर, मार्च 31 -- फतेहपुर। हथगाम कस्बे में सोमवार रात कार निकालने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा नेता के बेटे की तहरीर पर छह नामजद और अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास, दंगा और लूट का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है। भाजपा नेता मनोज सिंह के बेटे शुभम सिंह की तहरीर पर ऐमन, इस्तियाक, शाहरूख, अमन, ओसाम, वसीम और अनस को नामजद किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को अनस उर्फ छोटू निवासी डिघवारा और इस्तियाक हथगाम को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। शुभम सिंह ने बताया था कि वह अपने दोस्त गौरव साहू के साथ सेमरहा गांव से कार से लौट रहे थे, तभी रास्ता रोककर आरोपियों ने लोहे की रॉड व सरियों से हमला कर दिया। दोनों को मरणासन्न कर सोने की चेन व करीब 50 हजार रुपये लूट लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.